मोदी सरकार के तीन काम नहीं गिना पाए भाजपा सांसद, सवाल टाल कर बच निकले
भाजपा के राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बात कर रहे थे.
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी मोदी सरकार की उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं. पार्टी के सांसद राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर एक टीवी कार्यक्रम में सरकार के तीन काम नहीं गिना पाएं.
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन बिहार कार्यक्रम में पहुंचे सीपी ठाकुर से पूछा गया कि मोदी सरकार के तीन बड़े काम बताएं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास का काम किया है, हालांकि प्रश्न को दोबारा दोहराने के बाद भाजपा सांसद सटीक जवाब नहीं दे पाए.
वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम में आए आरजेडी पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए नोटबंदी का जिक्र किया. उन्होंने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाले फ़ैसले की भी आलोचना की.