May a good source be with you.

होटल में ठहरने और छोड़ने का लाइव लोकेशन सरकार के पास पहुंचेगा, OYO होटल्स की योजना

ओयो होटल्स ने कहा है कि वह अपने यहां ठहरने वाले ग्राहकों के लाइव लोकेशन सरकार के साथ साझा करेगी.

हाल ही में मोदी सरकार ने आम जनता की गोपनीयता से छेड़छाड़ करने वाला एक आदेश जारी किया है. इसमें सरकार ने दस एजेंसियों को निजी कंप्यूटरों में ताक झांक करने की छूट दी है. सरकार की इस मंशा को प्राइवेट कंपनियां और बढ़ावा दे रही हैं. ओयो होटल्स ने कहा है कि वह अपने यहां ठहरने वाले ग्राहकों के लाइव लोकेशन सरकार के साथ साझा करेगी.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटैलिटी स्टार्ट-अप कंपनी oyo होल्टस एंड होम्स कंपनी अपने ग्राहकों के होटल में आने और वापस जाने का लाइव डेटा राज्य सरकारों के साथ साझा करेगी. यह डेटा कथित तौर पर ग्राहकों की गतिविधियों पर निगरानी करने में राज्य सरकारों की मदद करेगा. कंपनी का पक्ष है कि इससे होटल के रजिस्टर में हेरफेरी की संभावना को कम किया जा सकेगा.

भारत और दक्षिण एशिया में oyo के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य घोष ने बताया कि सभी राज्य सरकारों के लिए यह प्लेटफॉर्म खोलने में कंपनी को खुश होगी, कंपनी भारत में डिजिटल अभियान के लिए पहल करने के लिए इच्छा रखती है. उन्होंने कहा कि डिजिटल आगमन और प्रस्थान रजिस्टर का उद्देश्य सरकारों को सही समय पर अपडेट प्रदान करना है, जो मैनुअल संस्करण की तुलना में अधिक कुशल और पारदर्शी प्रक्रिया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+