पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रथ यात्रा से बिगड़ सकता है सौहार्द
न्यायालय ने कहा कि भाजपा को राज्य सरकार की आशंकाओं को दूर करना होगा और यात्रा से जुड़ा नया प्रस्ताव पेश करना होगा.
भाजपा को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने से साफ़ इनकार कर दिया है.
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार न्यायालय ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि रथ यात्रा से सौहार्द (शांति) बिगड़ सकता है. न्यायालय ने साथ में यह भी कहा कि भाजपा को राज्य सरकार की आशंकाओं को दूर करना होगा और यात्रा से जुड़ा नया प्रस्ताव पेश करना होगा.
हालांकि पार्टी को कुछ हद की राहत देते हुए कोर्ट ने पार्टी को राज्य में मीटिंग और रैलियों का आयोजन करने की इज़ाज़त दी है. पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि रथ यात्रा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगहों से गुजरेगी जिससे क़ानून-व्यवस्था खराब हो सकती है.
वहीं न्यायालय ने कहा कि भाजपा को यात्रा पर दोबारा कोई प्रस्ताव लाएगी तो उस पर विचार किया जा सकता है.