भाजपा के साथ गठबंधन करने से डीएमके का इनकार, प्रधानमंत्री मोदी वाजपेयी नहीं हैं- एमके स्टालिन
एमके स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अटल बिहारी वाजपेयी नहीं हैं.
लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों में गठबंधन को लेकर तैयारी चल रही हैं. इसी कड़ी में तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है.
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार एमके स्टालिन मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डीएमके अब कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के साथ गठबंधन करना ठीक नहीं होगा.
MK Stalin, DMK Chief: DMK will never align with BJP, and Modi is not Vajpayee. Alliance under him is not a healthy alliance. It is an irony that PM Modi compares himself with Vajpayee. (file pic) pic.twitter.com/ulYctBjkno
— ANI (@ANI) January 11, 2019
उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अटल बिहारी वाजपेयी नहीं हैं. ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को डीएमके ने समर्थन दिया था. स्टालिन ने कहा वाजपेयी ने कभी विभाजनकारी राजनीति नहीं की थी.
ग़ौरतलब है कि एमके स्टालिन ने हाल ही में पीएम पद के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि राहुल गांधी में मोदी सरकार को हराने की ताकत है. इसलिए वे पीएम पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम को प्रस्तावित करते हैं.