NSUI ने प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन, कहा- छात्र और युवा विरोधी हैं पीएम मोदी
एनएसयूआई ने मांग करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा, छात्रावास, छात्र अधिकार आयोग, राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा हो.
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे पर रखने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान ‘बेहतर भारत’ शुरू किया है. आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एनएसयूआई ने दिल्ली के राजीव चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए, पीएम मोदी पर किसान, महिला, दलित, छात्र और युवा विरोधी होने का आरोप लगाया है.
Put student issues on the national agenda! #NationalYouthDay pic.twitter.com/6D3oPMOuZ6
— NSUI (@nsui) January 12, 2019
बता दें कि एनएसयूआई ने समान शैक्षिक अवसर, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा, छात्रावास, छात्र अधिकार आयोग, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे मुद्दों को उठाया. जिन्हें राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा होना चाहिए.
एनएसयूआई ने बेहतर भारत के लिए मार्च किया जहां भारतीय छात्र शक्ति और राजनीतिक फ़ैसला लेने में भाग ले सकते हैं, उन्होंने कहा कि छात्रों के अनुभवों और मुद्दों को ध्यान में रखा जाना चाहिए. छात्र संघ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी जैसा होना चाहिए.