शर्मनाक: योगी जी की पुलिस ने लावारिस लाश को कचरे में जलाया, दाहसंस्कार के लिए मिले सरकारी पैसे को जेब में डाला
विभाग ने संदिग्ध पुलिसकर्मियों को लावारिस लाश के दाहसंस्कार के लिए 2,700 रु दिए गए थे.
उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. बाघपत के कुछ स्थानीय पुलिसकर्मियों ने एक लावारिस लाश को कचरे के साथ जला दिया. खबरों के मुताबिक़ आरोपी पुलिसकर्मी ने इस लाश के दाहसंस्कार के लिए विभाग से मिले पैसे को अपने पास रख लिए.
टाइम्स नाऊ की एक ख़बर के मुताबिक़ मामले में संदिग्ध पुलिसकर्मियों को विभाग से इस लावारिस लाश के दाहसंस्कार के लिए 2,700 रु दिए गए थे. लेकिन इन अफसरों ने पैसे अपने पास रखकर लाश को टायर और प्लास्टिक के साथ केरोसिन से जला देने का फैसला कर लिया.
बहरहाल, मामले के खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक पुलिस इन्क्वायरी शुरू की है.