पूर्व सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने फायर डिपार्टमेंट के डीजी पद को संभालने से किया इंकार
आलोक वर्मा ने कहा कि वे सेवानिवृत्ति की उम्र पार कर चुकें हैं.
चयन समिति ने सीबीआई निदेशक के पद से आलोक वर्मा को हटाने के बाद उन्हें फायर सर्विसेज एंड होमगार्ड के डीजी का पद संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी. लेकिन ताज़ा ख़बर के मुताबिक आलोक वर्मा ने डीजी का पद संभालने से साफ इनकार कर दिया है.
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के अनुसार डीओपीटी सचिव चंद्रमौली सी को लिखे एक पत्र में वर्मा ने कहा कि चयन समिति ने निर्णय पर पहुंचने से पहले सीवीसी द्वारा दर्ज किए गए विवरणों पर सफाई देने का मौका नहीं दिया. प्राकृतिक न्याय की अवहेलना की गई और अधोहस्ताक्षरी निदेशक को पद से हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया को उल्टा कर दिया गया था.
Former CBI Chief Alok Verma refuses to take charge as DG, Fire Services. A statement says "natural justice was scuttled and the entire process was turned upside down in ensuring that the undersigned is removed from the post of the Director." pic.twitter.com/cgStJpOR0V
— ANI (@ANI) January 11, 2019
पूर्व सीबीआई निदेशक ने कहा कि फायर डिपार्टमेंट के डीजी पद के लिए पहले ही वे अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पार कर चुके हैं. इसलिए इसे आज से ही प्रभावी माना जा सकता है.