राफेल सौदा: राहुल ने PM मोदी पर दागे सवाल- CBI चीफ को बर्खास्त करने की क्या थी जल्दबाज़ी ?
राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री सीबीआई चीफ़ को अपने केस को चयन समिति के सामने पेश करने की अनुमति क्यों नहीं देंगे?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल सौदे को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से दो सवाल पूछे हैं. उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी सीबीआई चीफ को बर्खास्त करने में इतनी जल्दबाजी क्यों कर रहे हैं ?, तो दूसरा सवाल गांधी ने पूछा कि वह सीबीआई चीफ़ को अपने केस को चयन समिति के सामने पेश करने की अनुमति क्यों नहीं देंगे? और इसका जवाब है-राफेल.
1. Why is the PM in such a tearing hurry to sack the CBI Chief?
2. Why will he not allow the CBI Chief to present his case in front of the selection committee ?
Answer: RAFALE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 10, 2019
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कि ‘मोदी जी से ससम्मान यह कहना चाहता हूं कि हमारी संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की शुरुआत घर से होती है.’ उन्होंने कहा, ‘बातों को घुमाना बंद करिए. मर्द बनिए और मेरे सवाल का जवाब दीजिए कि जब आपने वास्तविक राफेल सौदे को बदला तो क्या रक्षा मंत्रालय और वायुसेना ने आपत्ति जताई थी? हां? या ना?’
With all due respect Modi Ji, in our culture respect for women begins at home.
Stop shaking. Be a man and answer my question: Did the Air Force and Defence Ministry object when you bypassed the original Rafale deal?
Yes? Or No? #RafaleScam
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 9, 2019
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने राफ़ेल डील को लेकर पहले भी पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी थी. राहुल ने बीते गुरुवार को राफेल मुद्दे पर मोदी को 20 मिनट तक डिबेट करने की चुनौती दी थी. राहुल गांधी ने कहा थी कि मुझे पीएम के साथ राफ़ेल पर आमने-सामने सिर्फ 20 मिनट बहस करने दें. मगर उनमें हिम्मत नहीं है. वहीं, उन्होंने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर भी लोकसभा में झूठ बोलने का आरोप भी लगाया था.