PMO का ट्विटर हैंडल बन गया है भाजपा का मुखपत्र? देखिए, कोई अंतर दिखता है?
भाजपा और पीएमओ दोनों के ट्विटर हैंडल पर एक ही तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल प्रधानमंत्री मोदी के लिए विपक्षी दलों पर व्यक्तिगत टिप्पणी और हमले करने का एक साधन बनता जा रहा है. नीचे कुछ ट्वीट दिए गए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विपक्षी दलों पर हमला बोलने के लिए किस तरह पीएमओ का ट्विटर हैंडल इस्तेमाल किया जा रहा है. ये ट्वीट्स प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल की गरिमा गिरा रहे हैं.
बुधवार को आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के एक ट्वीट जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा था, को एक ही समय पर पीएमओ और भाजपा के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था.
कहीं मिशेल मामा की सौदेबाज़ी से ही वो डील रुक तो नहीं गई थी ?: PM
इन तमाम सवालों का जवाब जांच एजेंसियां तो ढूंढ ही रही हैं,
देश की जनता भी जवाब मांग रही है।
बिचौलियों के जो भी हमदर्द हैं,
उनको देश की सुरक्षा से किए गए खिलवाड़ का जवाब देना ही होगा: PM
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2019
कहीं मिशेल मामा की सौदेबाज़ी से ही वो डील रुक तो नहीं गई थी?
इन तमाम सवालों का जवाब जांच एजेंसियां तो ढूंढ ही रही हैं, देश की जनता भी जवाब मांग रही है। बिचौलियों के जो भी हमदर्द हैं, उनको देश की सुरक्षा से किए गए खिलवाड़ का जवाब देना ही होगा : पीएम मोदी
— BJP (@BJP4India) January 9, 2019
मैं अख़बारों में देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के जिस बिचौलिए को विदेश से लाया गया है,
वो सिर्फ हेलिकॉप्टर वाली डील में ही शामिल नहीं था,बल्कि पहले की सरकार के समय फ्रांस से लड़ाकू विमान का जो सौदा किया जा रहा था,
उसमें भी उसकी भूमिका थी: PM— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2019
मैं अख़बारों में देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के जिस बिचौलिए को विदेश से लाया गया है, वो सिर्फ हेलिकॉप्टर वाली डील में ही शामिल नहीं था,
बल्कि पहले की सरकार के समय फ्रांस से लड़ाकू विमान का जो सौदा किया जा रहा था,
उसमें भी उसकी भूमिका थी : पीएम मोदी— BJP (@BJP4India) January 9, 2019
हालांकि एक टिप्पणी को भाजपा ट्विटर हैंडल ने पोस्ट नहीं किया था, लेकिन फिर इसे भी बाद में रीट्वीट किया और उस टिप्पणी का एक विडियो पोस्ट किया.
कमीशन खोरों के ये सारे दोस्त इकट्ठा होकर चौकीदार को डराने का सपना देख रहे हैं,
लेकिन इनको निराशा हाथ लगने वाली है क्योंकि ये चौकीदार न सोता है और न डरता है।
चौकीदार को शक्ति आप सभी से मिल पा रही है।
वो लोग लाख मुझे गाली दें, झूट बोलें, ये सफाई अभियान जारी रहेगा: PM
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2019
कमीशनखोरों के सारे दोस्त इकट्ठा होकर चौकीदार को डराने का सपना देख रहे हैं। उनको बहुत निराशा हाथ लगने वाली है क्योंकि ये चौकीदार न सोता है और न डरता है। इस देश के लिए ये पाई-पाई का हिसाब लेकर रहेगा : पीएम श्री नरेन्द्र मोदी pic.twitter.com/gpBVQwgxCm
— BJP (@BJP4India) January 9, 2019
ग़ौरतलब है कि बीते दिसंबर, पीएमओ के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्विट में प्रधानमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को को ‘हमारे कार्यकर्ता’ कहा था.