सिर्फ ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहारों को मिलेगा आरक्षण का लाभ? अगड़ी जाति के वोटरों को लुभाने के लिए मोदी सरकार की तिकड़मबाज़ी
मोदी सरकार के मंत्री ने ट्वीट किया है कि इस आरक्षण का लाभ हिन्दू धर्म की चार अगड़ी जातियों को मिलेगा
मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सभी वर्गों को आरक्षण देने का फ़ैसला किया है. लोकसभा में पास हो चुके इस संविधान संशोधन विधेयक में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि सभी धर्म-वर्ग के गरीबों को इस आरक्षण का लाभ मिलेगा, लेकिन सरकार के मंत्री इस विधेयक को हिन्दू वोटरों को लुभाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं. प्रचार किया जा रहा है कि इसका लाभ ब्राह्मण, राजपूत, बनिया और भूमिहारों को मिलेगा.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर एक डिजाइन फ़ोटो शेयर किया है जिसमें लिखा गया है कि फैसले का लाभ राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार, बनिया सहित आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मिलेगा. इस तरह के प्रचार-प्रसार से सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं.
SC/ST/OBCवर्ग को दिये जाने वाले #Reservation में बिना किसी बदलाव के आर्थिक रूप से कमजोर अन्य वर्ग को 10%आरक्षण देने का निर्णय देश के एक बड़े वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में PMश्री @narendramodi जी द्वारा उठाया गया अभूतपूर्व कदम है। #CasteFreeQuota @BJP4India pic.twitter.com/hejP8I5PYP
— Dr. Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 8, 2019
इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने आशंका जताई है कि मोदी सरकार पिछड़ों-वंचितों का आरक्षण समाप्त कर उसे भी आर्थिक आधार पर लागू कर सकती है.