छत्तीसगढ़: किसानों को बड़ी राहत, फ़सल की सिंचाई की व्यवस्था करेगी बघेल सरकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से अपील किया कि धान के अलावा दूसरी फसलों को भी बढ़ावा दिया जाए.
छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फ़ैसला किया है. अब राज्य के किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहर का पानी दिया जाएगा.
न्यूज18 के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल पहली बार गरियाबंद जिले के प्रवास पर राजिम में साहू समाज की माता राजिम के जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रबी की फसल के लिए नहरों से पानी देना का ऐलान किया. उन्होंने किसानों से अपील की कि धान के अलावा दूसरी फसलों को भी बढ़ावा दिया जाए.
इस मौके पर भूपेश बघेल ने समाज के लोगों को सामूहिक विवाह करने पर जोर देने के लिए कहा, साथ ही शराबबंदी पर भी सभी की राय मांगी. बघेल ने प्रदेश में शराबबंदी को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का आश्वासन दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजिम कुंभ मेले का नाम राजिम पुन्नी मेला होगा और सरकार इसके स्वरूप में भी परिवर्तन करेगी.