मोदी सरकार को झटका: CBI में हुई आलोक वर्मा की वापसी, कोर्ट ने कहा- वर्मा को हटाने के लिए की गई नियमों की अनदेखी
मोदी सरकार ने सीबीआई विवाद के बाद दो शीर्ष अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था.
केन्द्र की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने सीबीआई निदेशक के तौर पर आलोक वर्मा की वापसी कर दी है. सीबीआई में शीर्ष के दो अधिकारियों के बीच अनबन होने के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है.
सरकार के इस फ़ैसले को आलोक वर्मा ने कोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई निदेशक को लंबी छुट्टी पर भेजने का अधिकार सरकार के पास नहीं था. कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई निदेशक को हटाने से पहले सेलेक्ट कमेटी की सहमति लेना जरूरी था. (सेलेक्ट कमेटी में देश के प्रधान न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री होते हैं)
CBI Director Alok Verma’s plea: Supreme Court says, the government should have referred to the Select Committee consisting of the Chief Justice of India, Prime Minister and Leader of Opposition to initiate Alok Verma’s removal.
— ANI (@ANI) January 8, 2019
हालांकि कोर्ट ने कहा है कि आलोक वर्मा फिलहाल नीतिगत फ़ैसले नहीं ले सकेंगे. सत्य हिन्दी की ख़बर के मुताबिक आलोक वर्मा के अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था. कोर्ट के इस फ़ैसले से जाहिर है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट है तब तक देश में किसी के साथ ग़लत नहीं हो सकता है.