रक्षा मंत्री ने HAL को लेकर संसद में झूठ बोला, अब अपनी बात को साबित करें या पद से इस्तीफ़ा दें: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट देने के नाम पर रक्षामंत्री ने देश से झूठ बोला है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट देने के नाम पर रक्षामंत्री ने देश से झूठ बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि कल (सोमवार को) रक्षा मंत्री संसद में एचएएल को 1 लाख का कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की बात को सत्यापित करें या फिर इस्तीफ़ा दें.
When you tell one lie, you need to keep spinning out more lies, to cover up the first one.
In her eagerness to defend the PM's Rafale lie, the RM lied to Parliament.
Tomorrow, RM must place before Parliament documents showing 1 Lakh crore of Govt orders to HAL.
Or resign. pic.twitter.com/dYafyklH9o
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 6, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने एक ट्वीट में लिखा- एक झूठ को छिपाने के लिए आपको बार-बार झूठ बोलना पड़ता है. प्रधानमंत्री के झूठ को बचाने के लिए रक्षामंत्री ने सदन से झूठ बोला है. कल रक्षामंत्री संसद के भीतर एचएएल को एक लाख का कॉन्ट्रैक्ट देने की बात को साबित करें या अपने पद से इस्तीफ़ा दें.
ग़ौरतलब है कि रक्षामंत्री ने राफ़ेल मुद्दे पर बहस के दौरान लोकसभा में कहा था कि उनकी सरकार ने एचएएल के लिए 1 लाख रुपए करोड़ का प्रोजेक्ट दिया है. जबकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सरकार ने 2018 में एक नया पैसा भी एचएएल को नहीं दिया है और इतिहास में पहली बार यह सरकारी कंपनी कर्ज़ लेने को मज़बूर हो रही है.