गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी ने भाजपा सरकार से किया सवाल- 2 करोड़ के इनाम की घोषणा सच थी या जुमला
यूथ ओलंपिक खेलों में शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी मनु भाकर ने ट्वीट सरकार की घोषणा का जिक्र किया.
भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी ने हरियाणा सरकार द्वारा इनाम घोषणा को जुमला करार दिया है. यूथ ओलंपिक में शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी मनु भाकर ने इनाम की राशि पर सवाल पूछते हुए कहा कि 2 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा सच था या फिर एक जुमला.
Sir Please confirm if it is correct… Or just Jumla… @anilvijminister pic.twitter.com/AtxpLKBSYV
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) January 4, 2019
एक अन्य ट्वीट में मनु भाकर ने लिखा कि हरियाणा में कुछ लोग युवा ओलंपिक खेलों के कैश प्राइज के साथ खेल रहे हैं. क्या यह सच में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए है या निराश करने के लिए है. कौन-सा सही है…
Some one in Haryana is really playing with Youth Olympic games cash prize!!!!! @narendramodi @mlkhattar @anilvijminister @Ra_THORe @AshokKhemka_IAS … Is it really for encouraging or disheartening players. which one is correct… pic.twitter.com/adIsfttId7
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) January 4, 2019
ज्ञात हो कि मनु भाकर ने युवा ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में गोल्ड जीता था.