रवीश कुमार के सामने आने से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस क्यों नहीं किया.
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह इंटरव्यू पहले से प्लान्ड और पूरी तरह से नियोजित था. इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री रवीश कुमार का सामना क्यों नहीं करते.
Are you uncomfortable to face/take on TV anchor, journalist Ravish Kumar @ravishndtv & consulting editor, The Wire, Vinod Dua @VinodDua7? Why are different people leaving us despite 'Sab ka Saath Sab ka Vikas', 'Ram Janam Bhoomi' etc.? Let's come clean in the New Year, being
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) January 3, 2019
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा- प्रधानमंत्री हम सबने सोमवार को आपका इंटरव्यू देखा. यह इंटरव्यू पूरी तरह से नियोजित था. आप कठिन सवालों पर जवाब देना नहीं चाहते. लेकिन आपको वरिष्ठ पत्रकार अरुण शौरी और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तो जवाब देना ही चाहिए. इससे पहले सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने कार्यकाल में प्रेस कॉन्फ़्रेंस किया है. लेकिन आपने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस क्यों नहीं किया. आप टीवी के पत्रकार रवीश कुमार का सामना करने से असुविधाजनक क्यों महसूस करने लगते हैं. सबका साथ सबका विकास और राम मंदिर का मुद्दा उठाने के बावजूद भी लोग हमसे दूर क्यों जा रहे हैं. नए साल में इन चीज़ों पर विचार कीजिए और सरकार की सफ़ाई पेश कीजिए.
1 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश को इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू पर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों और पत्रकारों ने सवाल उठाए थे.