May a good source be with you.

संसद में आज मोदी की परीक्षा, राहुल गांधी ने पहले ही बता दिए सारे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संसद में प्रधानमंत्री मोदी का ओपन बुक एग़्जाम गुरुवार को होना है.

राफ़ेल विमान सौदे पर आज लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा होनी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस परीक्षा के सवाल बुधवार देर रात ही जारी कर दिए और कहा कि आशा है कि प्रधानमंत्री इस परीक्षा में खुद शामिल होने आएंगे.

दरअसल, संसद में राफ़ेल विमान सौदे को लेकर चर्चा चल रही है. बुधवार को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं थे. इस पर राहुल गांधी ने बुधवार देर रात ट्विटर पर चार सवाल डाले और कहा कि आशा है प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देने खुद ही सदन में आएंगे. राहुल के सवाल हैं-

  1. इंडियन एयरफ़ोर्स को 126 राफ़ेल विमानों की जरूरत थी, मोदी सरकार ने पिछले सौदे को रद्द कर सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदा?

      2. एक एयरक्राफ्ट पर 560 करोड़ की बजाय 1600 करोड़ क्यों खर्च किए?

      4. हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड से डील छीन कर डबल ए (अनिल अंबानी) को क्यों दिया?

इन सवालों में राहुल गांधी ने तीसरा सवाल जनता के लिए छोड़ दिया था. लेकिन, सोशल-मीडिया पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने तीसरा सवाल भी पूछ लिया कि राफ़ेल सौदे की फ़ाइल मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में क्यों पड़ी है और उस फ़ाइल में ऐसा क्या है.

बुधवार को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसकी जांच कराने की मांग पर अड़े रहे. सरकार की तरफ से बचाव के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली आए जिसपर कई सांसदों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी खुद डर कर पीछे से लड़ाई कर रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+