May a good source be with you.

राम भक्तों को हाथ लगी निराशा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राम मंदिर के लिए अध्यादेश नहीं लाएगी सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद अध्यादेश लाने पर विचार किया जाएगा.

साल 2019 के पहले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. आज दिए इन्टरव्यू में  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश तभी लाया जा सकता है, जब इस विषय पर न्यायिक कार्यवाही की पूरी हो जाएगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर अध्यादेश लाने का विचार कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद ही किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला जब तक सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, तब तक सरकार इसे लेकर अध्यादेश नहीं लाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने भापजा के घोषणा पत्र मे कहा है कि राम मंदिर का हल संवैधानिक तरीके से किया जाएगा. ज्ञात हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहती है.

ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान से आरएसएस को बड़ा झटका लगा सकता है. क्योंकि संघ की ओर से लंबे समय से लगातार राम मंदिर पर अध्यदेश लाने का दबाव बनाया जा रहा था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+