आज सड़कों पर उतरेंगी केरल की 50 लाख महिलाएं , भाजपा-संघ के ख़िलाफ़ बनेगी 620 किलोमीटर लंबी मानवीय दीवार
महिला-अधिकारों के संरक्षण और भाजपा-संघ के रूढ़ियों का विरोध करने के लिए इस मानवीय दीवार का आयोजन किया जा रहा है.
आज केरल की लगभग 50 लाख महिलाएं भाजपा और आरएसएस की नीतियों के ख़िलाफ़ 620 किलोमीटर की मानवीय दीवार बना रही हैं. शाम में 4 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होना है. केरल के उत्तरी कसारागोड से लेकर दक्षिण में तिरुवनंतपुरम तक इस मानवीय दीवार का निर्माण होना है.
Tomorrow at 4pm IST, 5 million women will create a 620km long women's wall across Kerala against the regressive policies of BJP and RSS.
Godi media is trying to ignore this huge revolution, as they know it will tarnish the image of the Emperor.
Plz RT and spread the Word!!! pic.twitter.com/mgw2yzGRme
— Advaid അദ്വൈത് (@Advaidism) December 31, 2018
सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बावजूद लगी रोक के ख़िलाफ़ और महिला अधिकारों के संरक्षण को मजबूती देने के लिए इस मानवीय दीवार को बनाया जा रहा है. इसमें शामिल महिलाएं भाजपा और आरएसएस की रूढ़िवादी और सांप्रदायिक नीतियों का विरोध करेंगी.
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने महिलाओं के इस प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है.
बीबीसी हिन्दी के मुताबिक इस मानवीय दीवार को केरल सरकार का समर्थन भी हासिल है. इसमें राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. श्यालजा कसारागोड में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी, जबकि तिरुवनंतपुरम में सीपीएम नेता वृंदा करात खुद मौजूद रहेंगी.