उत्तर प्रदेश में कौरवों का शासन? महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में बदमाशों ने एक महिला को पहले बुरी तरह मारा फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है. महिला मनचलों द्वारा किए जा रहे यौन शोषण का विरोध कर रही थी.
हिन्दुस्तान टाइम्स की ख़बर के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी यादवेन्द्र यादव ने कहा कि रविवार को भदोही के गोपीगंज इलाके में बुनकर समाज की एक महिला के साथ स्थानीय लाल यादव ने किया. महिला ने इस घटना का विरोध किया. इसके बाद शाम के समय लाल चंद्र यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ जबरन महिला के घर में घुसा और बुरी तरह मारा. इसके बाद बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया. इस घटना का विडियो गांव के कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया. अब यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस मामले में चार लोगों पर एफ़आईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि एक अभियुक्त को फिलहाल गिरफ़्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है. इसी बीच गोपीगंज थाने के इंस्पेक्टर अनिल यादव को लाइन हाज़िर किया गया है.