May a good source be with you.

कुलपति के बिगड़े बोल- अगर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के छात्र हो तो मेरे पास रोते हुए मत आना, झगड़ा हो तो मर्डर कर देना, देखें विडियो

कुलपति का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा का एक नया मॉडल तैयार किया है. अब यहां के यूनिवर्सिटी में अगर किसी छात्र की दूसरे छात्र के साथ मारपीट हो जाती है तो पिटाई खाने वाले छात्र को शिकायत करने की जगह सीधे मर्डर कर देना चाहिए. यह संदेश पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया है.

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति राजाराम यादव गाजीपुर के सत्यदेव कॉलेज परिसर में उच्च शिक्षा की चुनौतियां विषय पर एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा, “युवा छात्र वही होता है जो पर्वत की चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है, उसी को छात्र कहते हैं. छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उस संकल्प को अपनी आंखों से पूरा करता है, उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं.”

इतना बोलते ही कुलपति महोदय क्रांतिकारी मोड में चले गए और छात्रों को आह्वान करने के अंदाज में बोले “अगर आप पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के छात्र हो तो रोते हुए मेरे पास कभी मत आना. अगर किसी से झगड़ा हो जाए तो उसकी पिटाई करके आना, और अगर तुम्हारा वश चले तो मर्डर करके आना उसके बाद हम देख लेंगे.”

कुलपति का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+