May a good source be with you.

योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ धाम में दलितों के साथ होता है भेदभाव और ज़्यादती, स्टिंग ऑपरेशन का दावा

इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकार राहुल कंवल ने ट्वीट के जरिए इस स्टींग की जानकारी दी है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरख धाम मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर भेदभाव किए जाने का मामला सामने आया है. एक स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया है कि गोरखनाथ मंदिर में दलितों के प्रवेश पर पांबदी लगाई गई है.

इंडिया टुडे ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार राहुल कंवल ने ट्वीट कर कहा कि गोरखपुर के गोरखनाथ धाम समेत भारत के कुछ बड़े मंदिरों में दलितों के प्रवेश पर मनाही, एससी समुदाय से बुरा बर्ताव, वोटों के लिए लुभाना और असल में लताड़ना, आंखे खोलने वाला सच देखना न भूलिए.

इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व वरिष्ठ पत्रकार शलकभ मणि त्रिपाठी ने दावे को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल कंवल का दावा सही होगा तो वे राजनीति छोड़ देंगे. वरना राहुल पत्रकारिता छोड़ दें.

ग़ौरतलब है कि इस स्टिंग में देश के कई अन्य मंदिरों में दलितों के प्रवेश को लेकर भेदभाव करने की बात सामने आई है. स्टिंग में दावा किया गया है कि वाराणसी के काल भैरव, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर, आल्मोड़ा का जगेश्वर धाम जैसे मंदिरों में भेदभाव की जाती है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+