May a good source be with you.

योगीराज का न्याय: उन्नाव रेप केस की पीड़िता और परिवारवालों पर दर्ज किया मुक़दमा

इस रेप केस में भारतीय जनता पार्टी के नेता और चार बार विधायक रह चुका कुलदीप सिंह सेंगर जेल में बंद है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की एक नई कारगरी का मामला सामना है. पुलिस ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता और उसके परिवार वालों पर मुक़दमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इन्होंने रेप पीड़िता को नाबालिग बताने के लिए ग़लत काग़जातों का इस्तेमाल किया है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रेप केस में आरोपी शशि सिंह के पति हरिपाल सिंह द्वारा शिकायत करने के बाद यह एफ़आईआर दर्ज किया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ हरिपाल सिंह के बेटे पर भी बलात्कार और अपहरण का मुक़दमा दायर हुआ है.

मक्खी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के मुताबिक हरिपाल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि बलात्कार पीड़िता, उसकी मां और चाचा ने रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस के नाम का फ़र्ज़ी स्टाम्प और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर स्कूल का जाली ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट बनाया है. पीड़िता और उसके परिवार वालों पर धोखाधड़ी करने संबंधी धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया गया है.

उन्नाव में 16 वर्षीय किशोरी के बलात्कार ने उत्तर प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे. इसी साल 8 अप्रैल को पीड़िता के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने आत्महत्या की कोशिश की थी. पीड़िता के परिवार का कहना है कि एक साल तक इस मामले की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. 9 अप्रैल को पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ़्तार किया. इसके बाद कथित तौर पर उसके पिता की मौत पुलिस हिरासत में हो गई.

देशभर में इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चार बार विधायक रह चुके कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर चार्जशीट दायर किया था और बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया था. फिलहाल कुलदीप सेंगर जेल में बंद है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+