May a good source be with you.

भाजपा नेता की बेहयाई: अखिलेश यादव को वोट देने का नारा लगाने के कारण दिव्यांग को मुंह में डंडा डालकर मारा, देखें विडियो

संभल में सदर एसडीएम ऑफिस के सामने भाजपा नेता ने इस घटना को अंजाम दिया.

सोशल मीडिया पर इन दिनों भाजपा नेता एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में भाजपा नेता एक दिव्यांग व्यक्ति के मुंह में डंडा डालकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दिख रहा है.

बताया जाता है कि अमरोहा के भाजपा नेता मुहम्मद मियां ने सड़क पर खड़े एक दिव्यांग के मुंह में एक बार नहीं बल्कि कई बार डंडा घुसाने का प्रयास किया. न्यूज़18 की ख़बर के अनुसार दिव्यांग शराब के नशे में अखिलेश यादव को वोट देने की बात कहते हुए नारा लगा रहा था. इस बात से नाराज़ होकर भाजपा नेता ने संभल सदर एसडीएम ऑफिस के सामने दिव्यांग के साथ घटना को अंजाम दिया और बाद में पुलिस दिव्यांग को पकड़कर थाने ले गई.

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दिव्यांग ने शराब के नशे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था. थाना प्रभारी ने कहा कि उनके पास उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है. यदि कोई मामला प्रकाश में आएगा तो कार्रवाई की जाएगी.

अमरोहा और संभल के भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने मुहम्मद मियां नाम के व्यक्ति को पार्टी नेता मानने से इनकार कर दिया. हालांकि बताया जा रहा है कि मुहम्मद मियां ने अमरोहा की उझारी नगर पंचाययत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+