May a good source be with you.

कार्यकर्ताओं के सवालों से बोल्ड हुए नरेन्द्र मोदी, राहुल ने कहा- अब अपने कार्यकर्ताओं से भी डरने लगे प्रधानमंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के पहले छंटनी की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा व्यंग्य किया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ अपनी पार्टी के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सवालों से भी डरते हैं.

राहुल गांधी ने तंज़ कसा है कि अब प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के पहले कार्यकर्ताओं को छंटनी की प्रक्रिया से गुजरना होगा जो कि एक कमाल का आईडिया है.

बता दें कि पिछले दिनों मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान पुदुचेरी के एक भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री से टैक्स से जुड़ा एक सवाल पूछा था जिसपर कोई ठोस जवाब देने की बजाय पीएम ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम बंद कर दिया.

इसे भी पढ़ें- “मोदी जी सिर्फ़ टैक्स वसूली से नहीं चलेगा काम, मिडिल क्लास का भी रखिए ध्यान”- मोदी को “भक्त” ने दिखा दिया आईना

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने निर्देश जारी किया है कि अब प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के पहले कार्यकर्ताओं को नमो ऐप्प के जरिए भेज कर स्वीकृति लेनी होगी यानि छंटनी की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

ग़ौरतलब है कि राहुल गांधी कई बार प्रधानमंत्री मोदी को प्रेस कॉन्फ्रेंस ना करने को लेकर घेर चुके हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+