May a good source be with you.

“भक्तों” के हाथ से निकले भगवान, अब मोदी जी से सवाल पूछने के पहले छंटनी की प्रक्रिया से गुजरेंगे भाजपाई

इससे पहले पुदुचेरी के एक कार्यकर्ता ने टैक्स के मसले पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछ दिया था, जिससे उनकी बोलती बंद हो गई थी.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अब मोदी जी से सीधे संवाद नहीं कर सकेंगे. अब मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से सवाल पूछने से पहले दो चरणों की छंटाई प्रक्रिया से गुज़रना होगा. पिछले दिनों तमिलनाडु के एक भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री से टैक्स से जुड़ा सवाल पूछ दिया जिसका जवाब प्रधानमंत्री के पास नहीं था इसलिए अब यह छंटाई प्रक्रिया शुरू की गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तमिलनाडु कार्यक्रम के बाद पार्टी से निर्देश मिला है कि जो भी कार्यकर्ता “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से बात करना चाहता है, उसे कार्यक्रम शुरू होने से 48 घंटे पहले अपने सवालों के साथ एक विडियो बनाकर भेजना होगा. इसके बाद सभी विडियो संदेशों को देखकर सुविधा के अनुसार प्रधानमंत्री के लिए चुने जाएंगे.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि हर संसदीय क्षेत्र से कम से कम 500 कार्यकर्ताओं से सवाल मंगाए जा रहे हैं, इसके बाद उनमें से छंटनी की जाएगी. कार्यकर्ताओं से सवाल के साथ साथ उनका पता और मोबाईल नंबर भी मांगा जा रहा है.

पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि पुदुचेरी में प्रधानमंत्री से पूछा गया सवाल हमारे लिए एक सबक है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह के सवाल आगे से ना पूछे जाएं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुदुचेरी में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान निर्मल कुमार जैन ने प्रधानमंत्री से कहा कि लोग ऐसा सोचते हैं कि भाजपा सरकार टैक्स वसूली पर जितना ध्यान देती है उतना ध्यान महंगाई पर नहीं देती. निर्मल के इस सवाल ने प्रधानमंत्री की बोलती बंद कर दी थी. इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया था कि निर्मल जी आप तो व्यापारी आदमी हैं तो व्यापार की ही बात करेंगे. इस विडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+