May a good source be with you.

छत्तीसगढ़: पूर्व CM रमन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पनामा पेपर्स मामले में रमन के बेटे पर जांच बैठाने जा रही कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम पनामा पेपर्स में आया था.

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पनामा पेपर्स मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह की भूमिका पर जांच करवाने जा रही है. इसके साथ ही झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी जल्द ही किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा है कि पनामा पेपर्स में अभिषेक सिंह की भूमिका सहित पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच जल्द से जल्द कराई जाएगी और इस विषय में आधिकारिक निर्णय जल्द ही लिया जाएगा. भूपेश बघेल ने कहा कि जब पनामा पेपर्स मामले में नाम होने की वजह से पाकिस्तान में नवाज शरीफ की कुर्सी जा सकती है, तो फिर अभिषेक सिंह की भूमिका पर जांच क्यों नहीं होगी.

ज्ञात हो कि पिछले साल पनामा पेपर्स में अभिषेक सिंह का नाम सामने आया था. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करके राजनीतिक साजिश का खुलासा करना है.

फ़र्स्टपोस्ट की ख़बर के अनुसार उन्होंने कहा कि दो बातें हैं जब 23 मई और 24 मई, 2013 को परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं को सुरक्षा दी गई थी तो 25 तारीख को वह सुरक्षा क्यों हटा ली गई. उन्होंने प्रश्न किया इसके लिए ज़िम्मेदार कौन हैं. बघेल ने कहा कि दूसरी बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली तुरंत वहां से निकल जाते हैं. यह पहली घटना है जिसमें पूछा गया कि नंद कुमार पटेल कौन है, दिनेश पटेल कौन है, महेंद्र कौन है. जैसे ही वे लोग मिले उन्होंने गोलाबारी बंद कर दी. इसलिए उनका उद्देश्य केवल इन नेताओं को मारना था. इसका मतलब यह है कि ये एक साजिश थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+