नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान भेजने वाले राष्ट्रवादियों! शाह ने पाकिस्तान को कुछ जवाब दिया है, नहीं सुना तो यहां पढ़ लो
शाह ने कहा है कि हमारे भारत का लोकतंत्र 70 सालों से मज़बूत बना हुआ है, अपनी देखभाल करना हम जानते हैं.
भारत के कट्टर पंथियों का निशाना बने नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान भेजने की सलाह देने वाले राष्ट्रवादियों और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत का लोकतंत्र पिछले 70 सालों से मजबूत बना हुआ है, इसलिए इमरान खान को भारत की बात छोड़कर पाकिस्तान की चिंता करनी चाहिए.
दैनिक जागरण की ख़बर के अनुसार शाह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इमरान खान का जिन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है, उन पर टिप्पणी करने की बजाय उन्हें अपने देश के बारे में सोचना चाहिए. हमारे देश में 70 सालों से लोकतंत्र बना हुआ है और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है.
दरअसल, बीते शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी सरकार पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने भारत सरकार के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है. भारत में लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के साथ समान नागरिकों जैसा व्यवहार नहीं किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि नसीरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर हिंसा पर बयान दिया था. जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. हिंदूवादी और कथित राष्ट्रवादियों ने दिल्ली में उनके एक कार्यक्रम को रद्द करवा दिया. इसी विवाद में इमरान खान भी कूद पड़े थे. लेकिन शाह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को करारा जवाब दिया है.
इसे भी पढ़ें- हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के कारण नसीरुद्दीन शाह का कार्यक्रम रद्द, एक शख़्स ने भिजवाया पाकिस्तान का टिकट