May a good source be with you.

जासूसी आदेश से साबित होता है कि प्रधानमंत्री मोदी असुरक्षित तानाशाह हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी भारत को पुलिस राज में बदलने से आपकी समस्याएं हल नहीं होगी.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कंप्यूटर निगरानी वाले आदेश पर जोरदार हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी भारत को पुलिस राज में बदलने से आपकी समस्याएं हल नहीं होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी एक असुरक्षित तानाशाह हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी भारत को पुलिस राज में बदलने से आपकी समस्याएं हल नहीं होगी. इससे एक अरब से ज्यादा भारतीय नागरिकों के बीच सिर्फ यह साबित होगा कि आप किस तरह के असुरक्षित तानाशाह हैं.

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. जिसके तहत 10 केंद्रीय एजेंसियां के पास किसी भी कंप्यूटर के डेटा की जांच करने का अधिकार है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों को इस प्रकार का आदेश दिया हो.

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार कांग्रेस नेता आंदन शर्मा ने मोदी सरकार के आदेश को मौलिक अधिकारों के ख़िलाफ़ बताया है. उन्होंने कहा कि यह आदेश निजता के अधिकार को चोट पहुंचाता है. इस आदेश के जरिए सरकार देश के हर नागरिक की पूरी जानकारी देखने की अनुमति दे रही है. यह किसी भी प्रजातंत्र के लिए स्वीकार्य नहीं है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+