भाजपा नेता ने राहुल गांधी को “पप्पू” कहा तो भड़क गई जनता, दिया करारा जवाब, विडियो देखें
महिला ने कहा कि राहुल गांधी लोगों की मान-मर्यादा का ख़याल रखते हैं, वे फेंकू नहीं हैं.
भाजपा के एक नेता को राहुल गांधी के लिए “पप्पू” शब्द का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया. सभा में मौजूद एक महिला ने उनसे ऐसी तीखी बहस करनी शुरू कर दी कि नेता जी की बोलती बंद हो गई.
This happened in Mohalla meeting conducted by the local BJP MP , who addressed RG as Pappu !!! @sanjayuvacha pic.twitter.com/OJ2PsCDnaQ
— Augustine Varkey (@logicalindianz) December 20, 2018
बताया जा रहा है कि गुजरात से भाजपा के एक सांसद ने मुहल्ला बैठक के दौरान राहुल गांधी के लिए “पप्पू” शब्द का इस्तेमाल किया. इससे उस बैठक में मौजूद एक उम्रदराज महिला भड़क गईं और उस सांसद से बहस करने लगी. महिला ने सांसद से पूछा कि उसने राहुल गांधी के बारे में इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया है. इसके साथ ही वहां मौज़ूद अन्य लोगों ने भी उक्त सांसद का विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि राहुल गांधी लोगों की मान-मर्यादा का ख़्याल रखते हैं, वे फेंकू नहीं हैं. महिला ने कहा कि आप राहुल गांधी के बराबर के नहीं हो. आपने उनके लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल क्यों किया है.
ख़बरों के मुताबिक विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में मिली जीत के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. किसान और युवा राहुल गांधी को उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं.