अमीन हफीज: पाकिस्तानी पत्रकार जिन्होंने गधों पर रिपोर्टिंग करने के लिए अपना जीवन खतरे में डाल दिया- विडियो देंखे
अमीन हफीज़ की अजीब रिपोर्टिंग की विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान के पत्रकार अमीन हफीज़ ने अपनी रिपोर्टिंग के अजीबो-गरीब अंदाज से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. इन दिनों पाकिस्तानी पत्रकार हफीज़ का गधों के बढ़ते व्यवसाय की रिपोर्टिंग करने का एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.
दरअसल जियो न्यूज़ के लिए गधों के बढ़ते व्यवसाय की रिपोर्टिंग करने गए हफीज़ लोगों से बातचीत करने के दौरान गधे की पीठ पर बैठकर पीटीसी (कैमरे के सामने बोलना) देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल विडियो में पत्रकार यह कहते नजर आ रहे हैं कि इंसान और गधे का रिश्ता तो सदियों पुराना है. मगर लाहौर में गधों का कारोबार अचानक चमक उठने से गधे पालने वाले लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे.
ग़ौरतलब है कि एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार ने हफीज के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि लाहौर में गधों का बिजनेस चमक रहा है और मेरे पुराने दोस्त अमीन हफीज गधे की पीठ पर बैठकर रिपोर्टिंग करके अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं.
Donkey business flourishing in Lahore and look at the way my old Freind Amin Hafeez reporting donkey business by risking his life pic.twitter.com/FHYuQrYOqP
— Hamid Mir (@HamidMirPAK) 19 December 2018
ज्ञात हो कि ऐसा पहले बार नहीं हुआ है जब हफीज़ अपनी अजीबो-गरीब रिपोर्टिंग के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुके हैं. एक अन्य वायरल विडियो में हफीज़ यह कह रहे हैं कि लाहौर की फिजाओं में काली घनघौर घटाएं छा गए. तेज हवाओं में परिन्दों ने झूमना शुरू कर दिया. इसके साथ हफीज़ नाचना शुरू कर देते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=EhYJtSly5fE