May a good source be with you.

“मोदी जी सिर्फ़ टैक्स वसूली से नहीं चलेगा काम, मिडिल क्लास का भी रखिए ध्यान”- मोदी को “भक्त” ने दिखा दिया आईना

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी नमो ऐप के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हीं की पार्टी के एक कार्यकर्ता ने आईना दिखा दिया है. बुधवार को नमो एप्प के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री को भारी भरकम टैक्स वसूली के मुद्दे पर एक कार्यकर्ता ने घेरा.

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु और पुदुचेरी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए बातचीत कर रहे थे. सब ठीक-ठाक चल रहा था. प्रधानमंत्री अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि वहां से कौन बात करना चाहता है. तभी एक शख्स ने हाथ उठाया और मोदी जी से सवाल कर डाला.

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार सवाल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय निर्मल कुमार जैन के तौर पर देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी मेरा सवाल यह है कि आप देश को बदलने के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वह बेशक अच्छा है. लेकिन, मिडिल क्लास की राय है कि आपकी सरकार हर तरीके से केवल टैक्स वसूलने में लगी हुई है. वे आईटी सेक्टर, लोन मिलने की प्रक्रिया, बैंक से लेनदेन, फीस और पेनल्टी में राहत की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. मेरा आपसे निवेदन है कि आपकी पार्टी की जड़ इस मिडिल क्लास से है. आप मिडिल क्लास का ख्याल उसी तरह से रखें, जैसा आप उनसे टैक्स लेते हैं. धन्यवाद.

निर्मल के प्रश्न पर किरकिरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लोगों को हंसाने की नाकाम कोशिशें करते हुए कहने लगे कि मैं आम लोगों का ध्यान रखने का पक्षधर हूं और विश्वास दिलाता हूं कि उनका ध्यान रखा जाएगा. यह बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी इधर-उधर देखते हुए दूसरे सवाल की ओर बढ़ गए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+