भाजपा विरोधी दलों के लिए ख़ास है आज का दिन, महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं उपेन्द्र कुशवाहा
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार में कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज एक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे.
2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन के लिए आज का दिन अहम है. भाजपा सरकार में मंत्री रहे उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आज महागठबंधन में शामिल हो सकती है. आज एक प्रेस कांफ़्रेंस के माध्यम से इसका ऐलान किया जाना है.
The announcement of Rashtriya Lok Samata Party (RLSP) chief Upendra Kushwaha joining the ‘mahagathbandhan’ will likely be done at the press conference tomorrow. https://t.co/OVThnEdzGC
— ANI (@ANI) December 19, 2018
इधर, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज दिल्ली में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस को 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे बिहार में महागठबंधन की तस्वीर साफ़ होगी.
Sources: RJD leader Tejashwi Yadav, Hindustani Awam Morcha (Secular) founder Jitan Ram Manjhi and AICC in-charge for Bihar Shaktisinh Gohil will hold a press conference in Delhi tomorrow.
— ANI (@ANI) December 19, 2018
ग़ौरतलब है कि तीन राज्यों में कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शिरकत की थी. इससे पहले भी वे भाजपा विरोधी दलों द्वारा महागठबंधन बनाने की बात करते रहे हैं.