May a good source be with you.

राजस्थान में जनता की सेवा की ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाएगी कांग्रेस: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर विश्वास करने के लिए राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त किया.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की जनता की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएगी.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद गांधी ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई.’ उन्होंने कहा, ‘राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है. हम अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे.’

राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत और उनके साथ नयी सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शामिल हुए सचिन पायलट ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+