May a good source be with you.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी: वोटों की संख्या में भारी फ़ेरबदल

इससे पहले राज्य के 22 लाख मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से ग़ायब कर दिया गया था.

हाल ही में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. राज्य के कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 31 क्षेत्रों में मतदान के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी देखने को मिली है. इन 31 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतों की संख्या और नोटा के मतों और चुनावी उम्मीदवारों को मिले मतों की संख्या में भारी अंतर है. और इन सभी 31 सीटों पर टीआरएस ने जीत भी दर्ज की है.

मिरर नाउ की एक ख़बर के मुताबिक़ खैरताबाद और देवरकदरा समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान को लेकर समस्याएं हुई हैं. गौरतलब है कि इन क्षेत्रों के कई मतदान केन्द्रों के रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आंकड़ों से चुनाव आयोग के अंतिम परिणाम शीट (फाइनल रिजल्ट शीट) में अंतर देखने को मिला है.

आयोग द्वारा पेश किये गए अंतिम आंकड़े रिटर्निंग ऑफिसर के रिपोर्ट के आंकड़ों से कई ज़्यादा हैं. खैरताबाद के मतदान केंद्र संख्या 156 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के मुताबिक़ कुल 470 मतदाताओं वोट दिया था. लेकिन, अंतिम रिपोर्ट में यह संख्या बढ़कर 599 हो गई. इसी तरह से कई मतदान केन्द्रों के आंकड़ों में गड़बड़ देखने को मिली है.

ज्ञात हो कि इससे पहले तेलंगाना में ही चुनाव आयोग द्वारा 22 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार ने माफ़ी भी मांगी थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+