May a good source be with you.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को सचिन पायलट द्वारा काला करने की झूठी तस्वीर वायरल, जानें क्या है सच्चाई

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

“ये वही सचिन पायलेट हे जो राजस्थान मे मुखियमत्री बनने का हे इसने मोदी जी के पोस्टर पर उनके चेहरे पर काला कर रहा है इसको इतना फलाओ कि कल तक हर न्युज चेनल पर आ जाए।” इस संदेश के साथ पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुँह काला करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है, जिसमें सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहने हुए एक व्यक्ति को देखा जा सकता है।

ये पोस्ट फेसबुक पेज नमो नरेंद्र मोदी जी का है। इस पेज के 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। कई लोगों ने फोटो और समान मैसेज के साथ इसे फेसबुक और ट्विटरपर शेयर किया है।

यह व्यक्ति सचिन पायलट नहीं

पोस्टर को काला करने वाला आदमी सचिन पायलट नहीं है, और ये तस्वीर हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव की भी नहीं है। एक लोकप्रिय मराठी दैनिक अखबार लोकसत्ता में यह तस्वीर 11 अक्टूबर, 2018 के रिपोर्ट में छपी थी। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने पेट्रोल दाम में बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर को काला किया था। ये विरोध प्रदर्शन मुंबई में हुआ था और इसे महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने आयोजित किया था।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया है कि गलत और झूठी जानकारी सिर्फ चुनाव के पहले ही नहीं होती, पर मतदान और फैसले की घोषणा के बाद भी जारी रहती है। कर्नाटक चुनावोंके समय भी यही हुआ था। लेकिन इस बार चुनावों के बाद भी गलत खबरों का दौर थम नहीं रहा, बल्कि काफी जोर शोर से चल रहा है।

अनुवाद: ममता मंत्री के सौजन्य से

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+