May a good source be with you.

विदेश घूमने पर प्रधानमंत्री ने लुटाए 2000 करोड़, चार सालों में लगाया 84 देशों का चक्कर

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने खर्च का ब्यौरा दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साढ़े चार साल में अपने विदेशी दौरे के लिए 2,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. बिज़नेस स्टैंडर्ड की ख़बर के अनुसार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री वी.के सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी यात्राओं पर पिछले साढ़े चार सालों में कुल 280 मिलियन डॉलर (2,000 करोड़ रुपए) खर्च किए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 84 विदेशी यात्राएं की हैं.

इस राशि में विदेश यात्राओं के दौरान एयर इंडिया वन के रख रखाव और सुरक्षित हॉटलाइन को स्थापित करने की लागत भी शामिल है.

बता दें कि साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विदेशी दौरा विवादों का केंद्र रहा है. 15 जून 2014 से 10 जून 2018 के बीच प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं में 1,484 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की गई है. इसके अलावा केवल चार्टर्ड उड़ानों पर 387.26 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और प्रधानमंत्री के विमान के रखरखाव के लिए 1,088.42 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+