May a good source be with you.

बेटे की चाहत में हत्यारा बने मां-बाप, ज़हर खिलाकर ले ली बच्ची की जान

यह दम्पति बेटा चाहता था, लेकिन बेटी का जन्म होने के कारण इन्होंने उसकी जान ले ली.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दम्पति ने अपने तीन महीने की बच्ची को दूध में जहर डालकर पिला दी, जिससे बच्ची की मौत हो गई. घटना बीते चार अक्टूबर की बताई जा रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शाहूवाड़ी पुलिस का कहना है कि उक्त दम्पति के पास पहले से दो साल की एक बेटी है. वह फिर से एक और बेटी नहीं चाहता था, जिसके कारण उसने नवजात की जान ले ली. आरोपी प्रकाश बंडु पदवे और उसकी पत्नी जयश्री को बुधवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 15 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया है. शाहूवाड़ी के डीएसपी आर आर पाटिल का कहना है कि चार जुलाई को जयश्री ने बच्ची को जन्म दिया था.पुलिस अधिकारी पाटिल का कहना है कि दम्पति बच्ची को जहर देने के बाद सरकारी अस्पताल में लेकर गया. वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद इन्होंने डॉक्टर पर पोस्टमार्टम न करने का दबाव बनाया. बच्ची की मां जयश्री के संदिग्ध हाव भाव के कारण पोस्टमार्टम कराई गई. बीते 12 दिसम्बर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच पूरी तरीके से आ गई, तब कोर्ट में मामले को ले जाया गया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+