असम पंचायत चुनावः कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन, भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर पहुंची
यह नतीजे 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं.
हिंदी भाषी तीन राज्यों में दमदार प्रदर्शन कर चुकी कांग्रेस ने असम पंचायत चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. असम पंचायत चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही. वहीं भाजपा कुछ वोट प्रतिशत की बढ़त के साथ पहले पायदान पर मौजूद है. यह नतीजे 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं.
एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया कि तीन राज्यों के अलावा, @INCIndia ने असम पंचायत चुनावों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जो भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर है. लेकिन 2019 में भाजपा के लिए चिंता का कारण हो सकता है.
Apart from the three states, @INCIndia has done pretty good in the Assam panchayat elections, coming a close second to the BJP. The eyeballs are elsewhere, but this could be cause for worry for BJP in 2019.
— amrita madhukalya (@visually_kei) December 13, 2018
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार राज्य के निर्वाचन आयुक्त एच एन बोरा ने बताया कि हमारे पास अब तक 1,218 पदों के नतीजे हैं,जिनमें से 1,089 ग्राम पंचायत सदस्य (जीपीएम), 71 ग्राम पंचायत अध्यक्षों (जीपीपी) और 58 आंचलिक पंचायत सदस्यों (एपीएम) के के नतीजे शामिल हैं. भाजपा जीपीएम की 481 सीटें जीत चुकी है. वहीं कांग्रेस ने 294, असम गण परिषद ने 115 और यूडीएफ ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा माकपा दो सीटों पर और 175 सीटों पर निर्दलीयों को जीत हासिल हुई है.