May a good source be with you.

शिवराज ने सौंपा इस्तीफ़ा, कहा- “अब मैं मुक्त हूं”

प्रदेश चुनावों में हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कमलनाथ को जीत लिए बधाई दी.

मध्य प्रदेश में भाजपा की हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने प्रदेश चुनावों में हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कमलनाथ को जीत लिए बधाई दी. शिवराज सिंह ने कहा कि अब मैं मुक्त हूं. स्वतंत्र हूं. मैंने सम्माननीय गवर्नर को अपना इस्तीफा दे दिया है. हार की जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरी है. मैंने कमलनाथ जी को बधाई दी है.

ग़ौरतलब है कि 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिली हैं. मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें मिली हैं. वहीं समाजवादी पार्टी को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटें मिली हैं.

बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. ऐसे में कांग्रेस की राह इन राज्यों में आसान होती नज़र आ रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+