बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं – नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर मनाया जश्न
तीन हिन्दी भाषी प्रदेशों में भाजपा की सरकार थी, अब चुनाव परिणाम आने के बाद वह पिछड़ती हुई दिख रही है.
पांच विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है. तीन बड़े राज्यों में पार्टी की सरकार हाथ से निकलती हुई दिख रही है. इसके साथ ही इन तीनों राज्यों में कांग्रेस ने जबर्दस्त वापसी की है. इस पर पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि देश के बुरे दिन जाने वाले हैं, और राहुल गांधी जाने वाले हैं.
ट्विटर पर जीत का जश्न मनाते हुए सिद्धू ने लिखा है समर्थन का सैलाब है, बदलाव है, दिलों में धड़कता इंकलाब है, बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं.
Winning is not everything, it is the only thing!
Basking in the Glory.
समरथन का सैहलब है,
बदलाव है,
दिलो मे दड़कता इंकलाब है,
बुरे दिन जानें वालें हैं|
राहुल गांधी आने वालें हैं| @RahulGandhi @INCIndia @Allavaru @IYC pic.twitter.com/GaOJY2rszo— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) December 11, 2018
ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में बीते दिनों चुनाव हुए थे. तीन हिन्दी भाषी प्रदेशों में भाजपा की सरकार थी, अब चुनाव परिणाम आने के बाद वह पिछड़ती हुई दिख रही है.