May a good source be with you.

पत्रकारों ने पूछा- आपके कामों पर जनता का रूख है यह चुनाव रिजल्ट? जवाब दिए बिना लौटे नरेंद्र मोदी

देश के तीन बड़े राज्यों में भाजपा के हाथों से सरकार जाती हुई दिख रही है.

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. इनमें तीन बड़े राज्यों की सत्ता भाजपा के हाथों से जाते हुए दिखाई दे रही है.

इसके साथ ही आज संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है. संसद सत्र के आरंभ के मौके पर प्रधानमंत्री पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, लेकिन चुनाव परिणामों पर सवाल पूछने पर पीएम जवाब नहीं दे सके.

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित किया, इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि प्रधानमंत्री जी क्या इन चुनाव परिणामों को आपके कार्यकाल का मैंडेट माना जाए. इस पर प्रधानमंत्री जी कोई जवाब नहीं दे सके और पीठ घुमाकर संसद भवन में चले गए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+