सामान्य बात नहीं है उर्जित पटेल का इस्तीफ़ा, रघुराम राजन ने कहा- RBI की स्वायत्तता से छेड़छाड़ कर रहे हैं मोदी जी
रघुराम राजन ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि संवैधानिक संस्थाओं को ज़्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रखा जा सकता.
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उर्जित पटेल के इस्तीफ़े पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि देश को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
एक ख़बर के मुताबिक़ रघुराम राजन ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि संवैधानिक संस्थाओं को ज़्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रखा जा सकता. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को नज़रअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उर्जित पटेल के इस्तीफ़े को एक प्रकार से विरोध प्रदर्शन के तौर पर देखा जाना चाहिए.
ग़ौरतलब है कि केंद्रीय बैंक के गवर्नर उर्जत पटेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा सौंप दिया है. पिछले कुछ दिनों से सरकार से उनके मनमुटाव की ख़बरें सामने आ रही थीं.