RBI के गर्वनर उर्जित पटेल का इस्तीफ़ा, देश के सबसे बड़े संस्थान को ले डूबे मोदी जी
उर्जित पटेल के कार्यकाल में ही मोदी सरकार ने नोटबन्दी और जीएसटी जैसे फ़ैसले लागू किए थे.
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.
ग़ौरतलब है कि उर्जित पटेल के कार्यकाल में ही मोदी सरकार ने नोटबन्दी और जीएसटी जैसे फ़ैसले लागू किए थे. इन्हें मोदी सरकार करीबी माना जाता रहा है. उर्जित पटेल रिज़र्व बैंक के 24 वें गवर्नर थे, उन्होंने रघुराम राजन के बाद इस पद को संभाला था.