अब इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की आयी बारी- नाम बदलने की तैयारी
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर पहले दीक्षांत समारोह में हुई घोषणा.
इलाहाबाद का नाम बदलने के बाद अब योगी सरकार इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम बदलने की तैयारी कर रही है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे, वहां उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम बदलकर प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय किया जा सकता है.
पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार इस विषय पर विश्यविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और राज्यपाल की अनुमति के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे. ज्ञात हो कि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था.
ज्ञात हो कि योगी सरकार ने कुछ समय पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था. जिसके बाद अब सरकार इलाहाबाद राज विश्वविद्यालय का नाम बदलने की तैयारी कर रही है.