गंगा संरक्षण के लिए आन्दोलन कर रहे स्वामी गोपाल दास तीन दिनों से लापता
इस हफ्ते की शुरूआत में स्वामी गोपाल दास को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गंगा संरक्षण के लिये आंदोलन कर रहे स्वामी गोपाल दास को लापता हुए तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनकी कोई खबर नहीं मिली है.
देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा, ‘हम उनकी तलाश कर रहे हैं और उनके बारे मे अब तक कुछ पता नहीं चला है.’ उन्होंने कहा कि अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आंदोलनकारी बुधवार की शाम खुद ही कहीं चले गये.
गंगा संरक्षण को लेकर स्वामी गोपालदास पिछले दो माह से आंदोलनरत हैं और इस दौरान तबियत बिगडने पर उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पडा. इस सप्ताह की शुरूआत में उन्हें सरकारी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था.