May a good source be with you.

डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने व्यापार युद्ध के आर्थिक खतरों के प्रति चेताया

रोबर्टो ने कहा, हमें इस विचार से दूर हटना चाहिये कि व्यापार एक का फायदा और दूसरे के नुकसान का सौदा है.

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रमुख रोबर्टो एजेवेदो ने बुधवार को वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर चेतावनी देते हुये कहा कि इससे सभी देशों को नुकसान होगा.

रोबर्टो एजेवेदो ने माना है कि सुधारों की जरुरत है लेकिन इस बात को खारिज कर दिया कि नौकरियों की संख्या में कमी का मुख्य कारण व्यापार है.

उन्होंने जी-20 देशों के समूह द्वारा डब्ल्यूटीओ में सुधार की प्रतिबद्धता का स्वागत किया है ताकि संगठन आधुनिक व्यापार प्रणाली को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सके. रोबर्टो ने कहा कि प्रणाली बेहतर होनी चाहिये.

एजेवेदो ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने अपने व्यापार घाटे को कम करने के लिये लगातार अपने व्यापारिक साझेदारों खासकर चीन पर शुल्क लगाया है. हमें इस विचार से दूर हटना चाहिये कि व्यापार एक का फायदा और दूसरे के नुकसान का सौदा है.

राष्ट्रीय विदेश व्यापार परिषद को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है. इससे हर एक को फायदा हो सकता है.’’

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी जंग में युद्ध विराम लगाने के कदम का रोबर्टो ने स्वागत किया है.

उन्होंने कहा कि व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ना वैश्विक आर्थिक सुधार को कमजोर कर देगा. व्यापार युद्ध के परिणामों से व्यापार और आर्थिक वृद्घि सुस्त हो जायेगी और बिना किसी अपवाद के सभी देशों को इससे नुकसान होगा.

इसी तरह की चेतावनी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी जारी की है.

एजेवेदो ने बदलती अर्थव्यवस्था में बढ़ती चिंता को स्वीकार किया है लेकिन जोर दिया कि नौकरियों की संख्या में कमी का कारण व्यापार के बजाय तकनीकी परिवर्तन है.

उन्होंने कहा, “व्यापार वद्धि, उत्पादकता, नवाचार, रोजगार सृजन का इंजन है.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+