गोलमाल: छत्तीसगढ़ में EVM की स्ट्रांग रूम से पकड़े गए जियो के 2 कथित स्टाफ, मशीन से छेड़छाड़ की आशंका
दो युवकों को लैपटॉप के साथ ईवीएम रखी जाने वाली स्ट्रांग रूम से गिरफ़्तार किया गया.
छतीसगढ़ चुनाव बीत जाने के बाद भी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोशिशें जारी हैं. प्रदेश के जगदलपुर में स्ट्रांग रूम से कथित जियो के दो कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया गया है. इन दोनों के पास से लैपटॉप भी बरामद किया गया है.
गुरुवार को दो युवकों को लैपटॉप के साथ ईवीएम रखी जाने वाली स्ट्रांग रूम से गिरफ़्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों शख़्सों ने खुद को जियो का कर्मचारी बताया है. पुलिस का कहना है कि स्ट्रांग रूम में बिना पहचान पत्र के किसी का भी प्रवेश वर्जित होता है, हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही इस बारे में कुछ जा सकेगा.
Chhattisgarh: 2 persons detained in possession of laptops from a strong room in Jagdalpur y’day. Police say, “they’re saying they’re employed with Jio. It’s being investigated if they’ve IDs. It’s not possible to enter strong room without IDs.We can say anything only after probe” pic.twitter.com/oZWHNkk5rV
— ANI (@ANI) December 6, 2018
ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुकी है. आगामी 11 दिसंबर को इसकी मतगणना की जानी है. इस चुनाव में भाजपा की रमन सिंह सरकार को कांग्रेस से भारी टक्कर मिल रही है.