बुलंदशहर हिंसा पर नहीं बोल पा रहे योगी आदित्यनाथ, पीछा करते रहे पत्रकार लेकिन नहीं दिया कोई जवाब, देखें विडियो..
पत्रकारों द्वारा बुलंदशहर हिंसा से जुड़े सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ इन सवालों से भागते नज़र आ रहे हैं.
UP CM Yogi Adityanath evades question on Bulandshahr violence. Video: Special arrangement.@the_hindu @abaruah64 pic.twitter.com/zi3L1EzRWJ
— Omar Rashid (@omar7rashid) 4 December 2018
34 सेकेंड के इस वीडियो में, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी को “महाराज जी” कह कर संबोधित करते हुए पूछता है कि बुलंदशहर में हुई घटना के बारे में आपका क्या कहना है?” लेकिन, मुख्यमंत्री सवालों को नज़रअंदाज करते हुए मुस्कुराकर गाड़ी की ओर आगे बढ़ जाते हैं. मुख्यमंत्री द्वारा जवाब न दिए जाने के बावजूद भी संवाददाता लगातार बुलंदशहर में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछते रहता है. आखिरकार सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकारों को मुख्यमंत्री के पास जाने से रोक दिया जाता है.
ज्ञात हो कि बीते 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की अफवाह फैलने की वजह से हिंसा भड़क गई थी. जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय सुमित की मौत हो गई थी. गोकशी की अफ़वाह फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, वीएचपी और बजरंग दल के ज़िला प्रमुख के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ की गई है.