May a good source be with you.

क्या पत्रकारिता सिर्फ किसी भी घटना के तथ्यों को रिपोर्ट करना मात्र है?

हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां फ़र्ज़ी खबरें, फ़र्ज़ी इतिहास और फ़र्ज़ी संस्थान बहुत तेज़ी से अपनी पैठ जमा रहे हैं। साथ ही साथ अभी हमारे समाज के इतिहास के प्रति उग्र प्रतिवाद है और उसके परिणामस्वरूप वर्तमान और उसके तत्वों पर भी।

चाहे वे इससे सहमत हों या नहीं, परन्तु सभी पत्रकार हमारे समाज के किसी एक पहलु को अन्य पहलुओं के तर्ज़ पर चुनते हैं एवं तथ्यों के एक सन्दर्भ को अन्य सन्दर्भों की नज़रंदाज़ी कर इसके परिणामों के साथ चुनते हैं।

मार्गरीट ड्यूरास ने कहा था, “किसी नैतिक स्थिति के अभाव में पत्रकारिता संभव नहीं है। हर पत्रकार नैतिकवादी है। यह अनिवार्य है।”

न्यूज़सेन्ट्रल24×7 का उद्देश्य है एक प्रगतिशील न्यूज़ वेबसाइट बनना। हमारी पत्रकारिता हमेशा ही जांचे-परखे तथ्यों के बिनाह पर होगी। हमारे लिए भारत बाहुल्यता और विविधताओं का देश है। हम यकीन करते हैं कि एक व्यक्ति की आज़ादी को कभी छोटा नहीं किया जाना चाहिए और उसे हमेशा महत्व मिलना चाहिए। हमारी निष्ठा सत्य एवं इन्हीं मूल्यों के प्रति है।

 

संस्थापक:                                                                                                        

अरुना उर्स: अरुना उर्स मैसूरू में अपने गाँव Bettadatunga में खेती करते हैं। पूर्व में वे मैसूरू की एक डेटाबेस प्रबंधन कंपनी के सह-संस्थापक थे। इससे पहले उन्होंने तिमोर-लेस्ते (पूर्वी तिमोर) सरकार के सलाहकार के पद पर काम किया है। वे बिज़नस स्टैण्डर्ड, द प्रिंट एवं अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में लिख चुके हैं।

दुष्यंत: दुष्यंत पेशे से एक वकील और मुंबई मिरर में स्तंभकार (कॉलमनिस्ट) हैं। वे द कैरावैन, एनडीटीवी, द वायर, सन्डे गार्डियन, द प्रिंट, क्विंट, डेली ओ एवं अन्य मीडिया संस्थानों के लिए लिख चुके हैं। वे newscentral24x7.com के प्रधान संपादक भी हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+