“कमल का फूल हमारी भूल” राजस्थान चुनाव में भाजपा को ठेंगा दिखा रहे राजपूत वोटर
राजस्थान में राजपूत समुदाय भाजपा का पारंपरिक वोटर माना जाता रहा है, लेकिन इस बार के चुनाव में राजपूतों ने भाजपा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.
राजस्थान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपने पारंपरिक वोटरों से झटका मिल रहा है. वसुंधरा राजे सरकार से नाराज़ राजपूत समुदाय के वोटर इस बार ‘कमल का फूल हमारी भूल’ का नारा लगा रहे हैं.
गौरतलब है कि राजस्थान में राजपूतों को भाजपा का पारंपरिक वोटर माना जाता है और मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसी समुदाय से हैं. लेकिन, इस बार के चुनाव में बेरोज़गारी और विकास के झूठे दावों से यहां के वोटर काफी आक्रोशित हैं.
इंडिया टुडे की एक ख़बर के मुताबिक़ राजपूत समुदाय में हिस्ट्री शीटर आनंदपाल सिंह के फ़र्ज़ी एनकाउंटर और फिल्म पद्मावत जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश है. ज्ञात हो कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान 7 दिसम्बर को होने वाले हैं. चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.